Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 06, 2017 - 10:48:34 AM


Title - इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों की लापरवाही से हुई थी मुजफ्फरपुर स्टेशन पर घटना
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 06, 2017 - 10:48:34 AM

मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर जनरेटर तार के हाई टेंशन तार पर गिरने से लगी आग के मामले में इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों की लापरवाही सामने आई है| बुधवार को सोनपुर मंडल के डीआरएम एमके अग्रवाल ने जंक्शन पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया|
उन्होंने बिना ब्लॉक लेकर मरम्मत करने की सूचना पर नाराजगी व्यक्त की और सम्बंधित अधिकारी की क्लास ली| डीआरएम ने बताया की जांच मरम्मत करने वाले कर्मियों की लापरवाही सामने आई है| अधिकारी और कर्मियों को ब्लॉक लेकर कार्य करने का आदेश दिया गया है| ब्लॉक लेने से प्लेटफार्म पर गाड़ियां नहीं रहेंगी और आराम से कार्य होगा| बता दें की मंगलवार को प्लेटफार्म संख्या तीन पर जनरेटर तार के हाईटेंशन तार पर गिरने से वायर गॉर्ड में आग लग गयी थी|
इससे आम्रपाली एक्सप्रेस आग की चपेट में आने से बच गयी थी| इस दौरान भगदड़ भी मची थी जिसमे कुछ यात्रियों को चोट आयी थी|
-HINDI-