| Indian Railways News => | Topic started by greatindian on Jun 15, 2013 - 15:31:12 PM |
Title - इंजन फेल होने से खड़ी रही उज्जैनी एक्सप्रेसPosted by : greatindian on Jun 15, 2013 - 15:31:12 PM |
|
|
शुक्रवार को पलवल रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस रेलगाड़ी का इंजन फेल हो गया। गाड़ी संख्या 14309 सुबह 10.30 बजे के करीब जब पलवल रेलवे स्टेशन से निकल रही थी, तब उसी दौरान गाड़ी का इंजन फेल हो गया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक गाड़ी रेलवे स्टेशन के नजदीक ही खड़ी रही। भीषण गर्मी में गाड़ी का इंजन फेल होने से जहां यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं मेन लाइन पर गाड़ी रुकने से दिल्ली-मुंबई रूट की गाड़ियों के आवागमन पर भी असर पड़ा। बाद में मालगाड़ी के इंजन की व्यवस्था कर उज्जैनी एक्सप्रेस में लगा कर गाड़ी को दिल्ली की तरफ रवाना किया गया। गाड़ी चलने के बाद ही यात्रियों ने राहत महसूस की। |