Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 15, 2018 - 17:13:38 PM


Title - आसान हो जाएगा बहराइच तक एक सफर
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 15, 2018 - 17:13:38 PM

अमान परिवर्तन के बाद अब बहराइच तक का सफर आसान हो जाएगा | करीब बीस माह तक शुरू हुआ यह कार्य अब पूरा होने वाला है | इसी माह के अंत तक बहराइच रूट पर ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे प्रशासन भी गंभीर है |

गोंडा से बहराइच होते हुए नानपारा, नेपालगंज व बिछिया सहित पलिया लखीमपुर तक लोग मीटर गेज यानी छोटी लाइन से सफर करते रहे | एक जुलाई वर्ष 2016 के रेल बजट में इस मीटर गेज के अमान परिवर्तन की व्यवस्था की गयी | अमान परिवर्तन के लिए सरकार ने सवा दो सौ करोड़ रूपए जारी किये थे | बीस वर्ष पहले छोटी लाइन की ट्रेनों का सञ्चालन बंद कर अमान परिवर्तन का कार्य शुरू कर दिया गया | एक वर्ष में 58 किलोमीटर तक अमान परिवर्तन का कार्य हो जाना था | लेकिन समय से कार्य पूरा नहीं हो पाया | अब रेलवे गोंडा से बहराइच तक अमान परिवर्तन तक का कार्य पूरा कर लिया है |

रेलवे सूत्रों ने बताया कि बहराइच से गंगाधाम रेलवे स्टेशन तक इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा हो चूका है | अब सोलह और अठ्ठारह मार्च को गंगाधाम रेलवे स्टेशन से डीज़ल शेड होते हुए रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर तीन व चार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा | इंटरलॉकिंग कार्य इन दो दिनों में करीब आठ- आठ घंटे तक लगातार करने का खाका तैयार किया गया है |

-HINDI-