Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 24, 2017 - 13:28:34 PM


Title - आनंदविहार - भागलपुर - आनंदविहार गरीबरथ पिछले एक वर्ष मात्र पांच बार पहुंची सही समय पर
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 24, 2017 - 13:28:34 PM

भारतीय रेलवे में कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं जिन्हें स्थाई रूप से विलंबित होने का दर्ज मिला हुआ है| उन्ही ट्रेनों में से एक ट्रेन है 22406 / 22405 आनंदविहार - भागलपुर - आनंदविहार गरीबरथ जो अगर अपने समय पर कभी पहुँच जाये तो वह एक चमत्कार सा प्रतीत होता है|
runningstatus.in ने अपने डाटा विश्लेषण में पाया है कि आनंदविहार - भागलपुर - आनंदविहार गरीबरथ पिछले एक वर्ष में मात्र पांच बार ही अपने गंतव्य पर समय से पहुँच सकी है और ये पांच बार दोनों तरफ से मिलाकर है| अर्थात गाडी संख्या 22405 भागलपुर - आनंदविहार गरीबरथ मात्र दो बार और गाडी संख्या 22406 आनंदविहार - भागलपुर गरीबरथ तीन बार समय से पहुंची है|
साधारणतः ये ट्रेनें दोनों तरफ से 589 मिनट अर्थात साढ़े नौ घण्टे से ज्यादा विलम्ब से ही चलती है| मजे कि बात ये है कि आज भी ये गाडी छह घण्टे से ज्यादा विलम्ब से प्रस्थान करेगी|
इस ट्रेन का ये हाल क्यों है इसका कोई सीधा कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, रेलवे इसे परिचालन कि कठिनायाँ ही बताता रहा है| परेशान यात्री होते हैं जिन्हें अन्य ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण इस ट्रेन का सहारा लेना ही पड़ता है|

-HINDI-

Title - Re: ????????? - ??????? - ????????? ?????? ????? ?? ???? ????? ???? ??? ?????? ??? ??? ??
Posted by : on Mar 25, 2017 - 10:11:19 AM

Rigt time se pahochna chahie