Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 25, 2016 - 19:26:27 PM


Title - आनंदविहार - कटरा विशेष गाडी 26 दिसम्बर को
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 25, 2016 - 19:26:27 PM

दिल्ली के आनंदविहार से कटरा के लिए विशेष गाडी 26  दिसम्बर से चलाई जा रही है| ये गाड़ी उन यात्रियों के लिए बड़े राहत की खबर है जो वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं पर इन सर्दियों के मौसम में जिन्हें सीट नहीं मिल पा रही है खासकर जब जम्मू की ओर जाने और आने वाली ज्यादातर गाड़ियां या तो अतिविलंब से चल रही हैं या निरस्त हो जा रही हैं|
04401  आनंदविहार - कटरा विशेष गाड़ी 26  दिसम्बर से 13  जनवरी तक सप्ताह में दो बार सोमवार और शुक्रवार को जाएगी| अनादविहार से रात में दस बजकर बीस मिनट पर ये रवाना होगी और अम्बाला अगले दिन सवा तीन बजे, लुधियाना साढ़े पांच बजे और जम्मू सुबह पौने ग्यारह बजे पहुँचने के बाद कटरा ये दोपहर एक बजे तक पहुंचेगी|
04402  कटरा - आनंदविहार विशेष 24  दिसम्बर को कटरा से अनादविहार आ चुकी है| ये गाड़ी 24  दिसम्बर से 14  जनवरी तक चलाई जाएगी और कटरा से ये हर मंगलवार और शनिवार को चलेगी| रात ग्यारह बजकर पचास मिनट पर कटरा से चलकर ये अगले दिन दोपहर दो बजे के बाद आनंदविहार पहुंचेगी|

-HINDI-