Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 23, 2016 - 10:56:22 AM


Title - आनंदनगर - बढ़नी - गोंडा होते हुए जाने वाली गोरखपुर - एलटीटी - गोरखपुर अब प्रतिदिन चलेगी
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 23, 2016 - 10:56:22 AM

11079  / 11080 गोरखपुर - एलटीटी - गोरखपुर 27 नवम्बर से प्रतिदिन चलाई जाएगी| ये गाडी अभी तक सप्ताह में एक ही दिन चलाई जाती थी| गोरखपुर से चलकर एलटीटी जाने वाली गाडी आनंदनगर से बढ़नी और बढ़नी सी गोंडा होते हुए चलती है|
साप्ताहिक ट्रेन को नियमित करने के लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मिल चुकी है| 11080 गोरखपुर - एलटीटी अभी तक प्रत्येक शनिवार गोरखपुर से सुबह साढ़े पांच बजे रवाना होती है और आनंदनगर, नौगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर, झारखंडी, बलरामपुर और गोंडा होते हुए दूसरे दिन एलटीटी पहुँचती है|
11079 एलटीटी से गोरखपुर प्रत्येक गुरुवार अपराह्न साढ़े तीन बजे चलती है और तीसरे दिन डेढ़ बजे भोर में गोरखपुर पहुँचती है|