Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 09, 2017 - 11:50:24 AM


Title - आनंद विहार - लखनऊ डबल डेकर की छत से फिर हुआ पानी का रिसाव, यात्रियों के लगेज भीगे
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 09, 2017 - 11:50:24 AM

आनंद विहार - लखनऊ जंक्शन डबल डेकर के कोचों की छत से एक बार फिर पानी टपकने की शिकायत आई है | इस रविवार को दिल्ली से आने के दौरान कई पैसेंजर्स का लगेज पानी से भीग गया | पैसेंजर्स ने लगेज भीगने की शिकायत भी की है | वहीँ रेलवे ने ऐसी डक्ट से पानी की लीकेज की छानबीन शुरू कर दी है | 

बीते दो महीने पूर्व भी डबल डेकर के दिल्ली से लखनऊ आने के दौरान उसके कई कोचों में बारिश व एसी का पानी लीकेज होने की शिकायतें मिलने पर रेलवे ने उनकी मरम्मत कराइ थी | इस बार भी पांच कोचों में पानी टपकने की समस्या उजागर हुई है | 

ट्रेन के पैसेंजर्स का आरोप है कि पूरे रास्ते कोच की छत से पानी टपकता रहा | इससे एक ओर जहाँ उनका सफर करना मुश्किल हो गया वहीँ दुसरे ओर उनका लगेज भी भीग गया | लगेज भीगने से नाराज पैसेंजर्स की कोच कंडक्टर व कोच अटेंडेंट के साथ काफी देर तक नोक झोंक चलती रही |

-HINDI-