Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 19, 2017 - 14:30:33 PM


Title - आद्रा डीआरएम ने किया निरीक्षण
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 19, 2017 - 14:30:33 PM

बर्नपुर रेलवे स्टेशन का शनिवार को आद्रा रेल मंडल के डीआरएम ने निरीक्षण किया| आद्रा डीआरएम अपने सैलून से बर्नपुर स्टेशन पहुंचे| सबसे पहले उन्होंने यार्ड का निरीक्षण किया| इसके साथ ही रेलवे लाइन का भी जायजा लिया| आद्रा मंडल की योजना है की बर्नपुर रेलवे स्टेशन से लाइन संख्या 4 और 5  को हटाकर प्लेटफार्म नंबर दो और तीन को पंद्रह मीटर चौड़ा और 600 मीटर लंबा किया जाएगा| 
-HINDI-