Indian Railways News => Topic started by greatindian on Aug 26, 2013 - 15:00:30 PM


Title - आदर्श स्टेशन की सुविधा में कोताही बर्दाश्त नहीं
Posted by : greatindian on Aug 26, 2013 - 15:00:30 PM

आदर्श स्टेशन के अनुरुप सुविधाओं में कमी मिली तो संबंधित जिम्मेदारों को कतई नहीं बख्शा जायेगा। यात्री सुविधाओं के बेहतरी के लिए अभियान चलाकर सभी स्टेशनों पर काम होगा।
यह बातें पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रबंधक अनूप कुमार ने कहीं। वह शनिवार को अपराह्न 1.05 बजे सवारी गाड़ी सेनौगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। 15 मिनट के निरीक्षण के समय प्लेट फार्म न. एक का निरीक्षण किया। बुकिंग खिड़की पर लगी भीड़ व प्रतिक्षालय का अवलोकन कर कमियों को दुरुस्त कराने की बात कही। कुछ आवश्यक कमी को दूर करने का निर्देश दिया। वहां से लौटने के बाद वह प्लेट फार्म के सटे स्टेशन के अगले हिस्से में सीलन देखकर अंदाजा लगा लिए की छत टपकता है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान अब छत टपकने के शिकायत मिली तो बख्शा नहीं जायेगा। आदर्श स्टेशन होने के बावजूद इस तरह की समस्या गंभीर है। अहिरौली हाल्ट रेलवे स्टेशन पर शौचालय की कमी एवं हैंडपंप न होने के मुद्दे पर डीआरएम ने समस्या हल का आश्वासन दिया। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के पास पहुंचने के बाद बाहर से ही वहां का जायजा 1 मिनट में लेकर पुन: 15 मिनट बाद स्पेशल बोगी में सवार हो गये। मीडिया से रूबरू होने के पश्चात डीआरएम अनूप ने कहा कि रेल रूट का निरीक्षण करके यात्री सुविधाओं को हर सुविधा के बेहतरी के लिए कमियों को दूर कराने का प्रयास करुंगा। ताकि लखनऊ मंडल आदर्श बन सकें। निरीक्षण के दौरान राधेश्याम, एसके सिंह, जीके सिंह, बीएस यादव, केएन त्रिपाठी, महेश गुप्ता आदि रेल अधिकारी समेत स्टेशन अधीक्षक टीएन प्रसाद मौजूद रहे। इससे पूर्व उसका रेलवे स्टेशन पर नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने प्लेटफार्म न. एक पर ऊंचाई के हिसाब से सीढ़ी नहीं बनी है। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। शौचालय को चालू कराने, रात्रि के समय अंधेरा होने से यात्री ट्रेन से गिर जाते है। ऐसे में सोलर लाइट लगाने, उसका मार्डन स्टेशन बनाने तथा सभी ट्रेनों को बढ़नी से गोरखपुर तक चलाने की मांग संबंधित 11 सत्रीय ज्ञापन डीआरएम अनूप को सौंपा।