| Indian Railways News => | Topic started by Jitendar on Jul 01, 2013 - 15:00:52 PM |
Title - आज से लागू होगा ट्रेनों का नया टाइम टेबलPosted by : Jitendar on Jul 01, 2013 - 15:00:52 PM |
|
|
रेलवे की ओर से ट्रेनों की नई समय-सारणी सोमवार से लागू कर दी जाएगी। इसमें जहां कुछ ट्रेनों के समय बदले गए हैं, वहीं बजट में घोषित नई ट्रेनों की भी शुरुआत होगी। लोगों को इस बार के रेल बजट में आठ नई ट्रेनों की सौगात मिली है। रायपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली आठ नई ट्रेनों की समय-सारणी व परिचालन तिथि भी तय कर दी गई है। इसकी औपचारिक शुरुआत सोमवार से होगी। दुर्ग-छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस की समय-सारणी घोषित कर दी गई है, लेकिन अभी तक इसके परिचालन की तिथि तय नहीं की जा सकी है। |