Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 23, 2012 - 09:00:48 AM


Title - आज से नए भवन में चलेगा स्टेशन
Posted by : railenquiry on Jul 23, 2012 - 09:00:48 AM

कोडरमा स्टेशन का संचालन रविवार से नवनिर्मित तीन मंजिला इमारत में होगा। नए भवन में स्टेशन को शिफ्ट करने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके पर पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम वरुण भरतुआर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जीएम श्री भरतुआर पटना-हटिया एक्सप्रेस से रविवार को अपराह्न 3.30 बजे कोडरमा पहुंचेंगे, जहां वो स्टेशन में नवनिर्मित तीन मंजिला इमारत का निरीक्षण करेंगे, फिर इसे आम यात्रियों के लिए चालू किया जाएगा। जीएम के आगमन पर कई स्वयंसेवी व सामाजिक संगठनों के लोग यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपने की तैयारी किये हैं।

नवनिर्मित भवन में कहां क्या है सुविधा:

1. ग्राउंड फ्लोर में पूछताछ कार्यालय, प्लेटफार्म पर जाने के लिए सीढ़ी।

2. प्रथम तल्ला में अनारक्षित टिकट काउंटर, फूड प्लाजा।

3. द्वितीय तल्ला में आरक्षण कार्यालय, फूट प्लाजा, प्रतीक्षालय, शयन कक्ष।

नए भवन के लिए पहुंची सामग्री

झुमरीतिलैया: कोडरमा स्टेशन पर नवनिर्मित तीन मंजिला इमारत के लिए शनिवार को बेड, एसी, आलमीरा, सोफासेट सहित कई सामग्री धनबाद से पहुंची। दिनभर विभिन्न विभागों सहायक, अभियंता व अन्य अधिकारी भवन में एक-एक वस्तु को सजाने में लगे रहे। वहीं स्टेशन परिसर स्थित विश्रामालय में भी नई इलेक्ट्रिक लाइट, पंखे आदि लगाए जा रहे हैं। पुराना फुटओवरब्रिज का शेड खोल दिया गया है। शीघ्र ही नये प्लेटफार्म पर नई सीढ़ी का निर्माण होगा। यात्रियों के लिए रविवार से नया फूटओवरब्रिज काम करने लगेगा। स्टेशन के दोनों ओर से फुटपाथियों को हटा दिया गया है। वहीं पूरे परिसर का रंग-रोगन अच्छी तरह से किया गया है।