Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 11, 2018 - 15:55:18 PM


Title - आज मेन लाइन पर प्रभावित रहेगी रेलसेवा
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 11, 2018 - 15:55:18 PM

आसनसोल रेल मंडल के सीतारामपुर - झाझा रेलखंड पर रविवार की सुबह साढ़े छह से साढ़े दस ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा | रेलवे ट्रैक के मरम्मत कार्य को लेकर अप और डाउन दोनों रेलवे लाइन चार घंटे तक रेलगाड़ियां नहीं चलेंगी | आसनसोल के पीआरओ रूपायन मित्रा के अनुसार ब्लॉक के दौरान 63567 \ 68  आसनसोल - झाझा व झाझा - आसनसोल पैसेंजर तीस मिनट लेट से खुलेगी | दूसरी ओर 63561 आसनसोल - झाझा पैसेंजर आसनसोल से 90 मिनट लेट से खुलेगी | 
63565  / 63566  जसीडीह से झाझा के बीच चलने वाली पैसेंजर अप व डाउन में निरस्त रहेगी | अन्य ट्रेनें भी प्रभावित होने की संभावना है |

-HINDI-