Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 04, 2018 - 11:19:00 AM


Title - आज नहीं चलेंगी ये दो ट्रेनें, अन्य ट्रेनों का भी मार्ग बदला
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 04, 2018 - 11:19:00 AM

रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से होकर जाने वाली दो गाड़ियां बुधवार को निरस्त कर दीं | एक दिन के लिए कोटा -- पटना एक्सप्रेस और सहरसा - अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी |

साथ ही विभिन्न कारणों से दस गाड़ियों का मार्ग परवर्तित किया गया है | यह गाड़ियां एक से तीन अगस्त तक खड़गपुर नहीं जाएंगी, बल्कि हिजली स्टेशन पर रुकेंगी | उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार भुवनेस्वर से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नंदन कानन एक्सप्रेस और नीलांचल बदले हुए मार्ग पर चलेंगी |
-HINDI-