Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 21, 2018 - 12:31:56 PM


Title - आज और कल प्रभावित होगा बरेली मार्ग
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 21, 2018 - 12:31:56 PM

रेलवे शाहजहांपुर - मुरादाबाद रेलखंड पर पटरियों की मरम्मत का कार्य करेगा | इसके चलते शनिवार और रविवार के बरेली रूट की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा | जिससे यात्रियों को असुविधा होगी |
ट्रेन 15654 जम्मूतवी - गुवाहाटी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, 15910 लालगढ़ - डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस को 75 मिनट, 13152 जम्मूतवी - कोलकाता एक्सप्रेस को दो घंटे रोककर चलायी जाएंगी |
ट्रेन 24370 बरेली - शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस दोपहर सवा बारह के जगह दोपहर दो बजे चलेगी | इसी तरह रविवार को 22453 लखनऊ - मेरठ राजयरानी एक्सप्रेस तीस मिनट, 13307 धनबाद - फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस तीस मिनट, 15211 डिब्रूगढ़ - अमृतिसर जननायक एक्सप्रेस एक घंटे रोककर चलायी जाएगी |

-HINDI-