Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 13, 2016 - 09:43:30 AM


Title - आगरा लखनऊ इंटरसिटी, गोमती, गोरखपुर - अहमदाबाद, मुजफ्फरपुर - सूरत - अहमदाबाद और प्रयाग आज निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 13, 2016 - 09:43:30 AM

12179  / 12180 आगरा लखनऊ इंटरसिटी दोनों ही तरफ आज निरस्त कर दी गयी| लखनऊ कानपुर  मार्ग पर चल रहे कार्य की वजह से ये गाड़ी कुछ दिनों से निरस्त चल रही है|
12419  / 12420 गोमती एक्सप्रेस दोनों ही तरफ से निरस्त कर दी गयी | ये गाड़ी लखनऊ से दिल्ली के बीच रोजाना चलती है|
14101  / 14102  प्रयाग - कानपुर एक्सप्रेस दोनों तरफ से निरस्त| ये गाडी भी प्रतिदिन लखनऊ होते हुए कानपुर जाती है |
15270  अहमदाबाद मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस आज निरस्त कर दी गयी है | ये गाड़ी रविवार को अहमदाबाद से चलती है और तीसरे दिन मुजफ्फरपुर सुबह पहुँचती है|
19054 मुजफ्फरपुर सूरत एक्सप्रेस जो हर रविवार को मुजफ्फरपुर से सूरत को जाती है आज निरस्त कर दी गयी है|
19410 गोरखपुर - अहमदाबाद एक्सप्रेस को आज भी निरस्त कर दिया गया| ये गाडी भी पिछले कुछ दिनों से लखनऊ कानपुर मार्ग पर कार्य के चलते निरस्त चल रही है|