Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Oct 09, 2012 - 09:01:17 AM


Title - आइएसओ प्रमाण पत्र के साथ रवाना हुई सप्तक्रांति
Posted by : railenquiry on Oct 09, 2012 - 09:01:17 AM

आइएसओ मिलने के बाद रविवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर सप्तक्रांति ट्रेन का उद्घाटन किया गया. सोनपुर मंडल के डीआरएम रमन लाल गुप्ता ने सप्तक्रांति को हरी झंडी दिखा कर दिल्ली रवाना किया. बताते चलें कि 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार ट्रर्मिनल जाती है.सप्तक्रांति मुजफ्फरपुर से चलने वाली पहली आइएसओ ट्रेन है. वहीं सोनपुर डिवीजन में इसका स्थान दूसरा है. 13 जून को सप्तक्रांति को आइएसओ का दर्जा दिया गया था. सप्तक्रांति को दुल्हन की तरह सजाया गया था. आइएसओ मिलने के बाद इस ट्रेन में बेहतर साफ सफाई, ऑटो जेनेरेटर व अत्याधुनिक सुविधाएं मिल गयी हैं.मौके पर सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा, एरिया मैनेजर जेपी त्रिवेदी, कोचिंग डिपो अफसर मनोज गुप्ता, सीडब्लूएफ अजय सहनी, स्टेशन अधीक्षक सुधीर सहनी, इंजीनियर मुकुंद बिहारी, सुभाष कुमार, रामकृष्ण उपस्थित थे.