Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 02, 2017 - 15:56:48 PM


Title - अहमदाबाद - हावड़ा एक्सप्रेस सात घंटे विलम्ब से टाटानगर स्टेशन पहुंची
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 02, 2017 - 15:56:48 PM

अहमदाबाद - हावड़ा एक्सप्रेस रविवार को सात घंटे विलम्ब से टाटानगर स्टेशन पहुंची |  इस ट्रेन के टाटानगर आने के समय सुबह सवा नौ बजे है | जबकि ये ट्रेन रविवार की शाम करीब चार बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची | सात घंटा विलम्ब से ट्रेन टाटानगर स्टेशन पहुँचने के कारण यात्री परेशान थे | दूर से आये कई यात्रियों के साथ आये लोगों को भी दिक्कतें हुईं | 
रविवार को आधा दर्जन ट्रेन विलम्ब से टाटानगर स्टेशन पहुंची | अहमदाबाद - हावड़ा एक्सप्रेस, जम्मू तवी - टाटा एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन शामिल है | अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस 11 घंटे, छपरा कटिहार - टाटा एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर - टाटा नगर - दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस दो घंटे विलम्ब से टाटानगर स्टेशन पहुंची | ट्रेन के विलम्ब से पहुँचने से यात्री परेशान रहे | 
हावड़ा - मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस के समय में रविवार को बदलाव हुआ है | ये ट्रेन रविवार की शाम सवा पांच बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची | जिसके समय में बदलाव करते हुए ट्रेन साढ़े छह बजे टाटानगर स्टेशन से रवाना किया गया | 

-HINDI-