Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 25, 2018 - 19:05:51 PM


Title - अहमदाबाद - गोरखपुर एक्सप्रेस का इंजन फेल, यात्री हुए परेशान
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 25, 2018 - 19:05:51 PM

अहमदाबाद - गोरखपुर एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से ट्रेन गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर साढ़े तीन घंटे तक खड़ी रही | शनिवार अपराह्न दो बजे एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से अहमदाबाद जा रही थी | गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पहुँचते ही तकनीकी खराबी में इंजन फेल हो गया और ट्रेन वहीँ खड़ी हो गयी | अचानक ट्रेन रुकने से यात्री भी नीचे उतर आए | स्टेशन मास्टर ने कण्ट्रोल रूम को इंजन फेल होने की जानकारी दी | कानपुर से मथुरा जा रही मालगाड़ी को रोककर उसका इंजन लगाने के बाद गोरखपुर - अहमदाबाद एक्सप्रेस को शाम साढ़े पांच बजे रवाना कराया | 
इंजन फेल होने के कारण साढ़े तीन घंटे तक ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही | इस बीच यात्री भूख के कारण परेशान रहे | उधर मालगाड़ी का इंजन बदलने व आउटर तक लाने के कारण पूर्वी क्रासिंग बंद की गयी तो जाम लग गया |

-HINDI-