Indian Railways News => Topic started by railgenie on Feb 24, 2013 - 20:00:03 PM


Title - असम:रेलवे ट्रैक से विस्फोटक बरामद - explosives found on railway track
Posted by : railgenie on Feb 24, 2013 - 20:00:03 PM

गुवाहाटी। असम में सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तिनसुकिया जिले में रेल पटरी से विस्फोटक सामग्री बरामद की जिससे बडी रेल दुर्घटना का खतरा टल गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्थानीय लोगों से पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी उपद्रवी ने माकूम पुलिस थाने के अंतर्गत अशोक नगर के पास रेल पटरी पर बम रखा है। बाद में बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया। अपराधियों को पकडने के लिए पुलिस अभियान जारी है।

चार युवकों की हत्या ...

राज्य में अज्ञात उपद्रवियों ने कल रात बाक्सा जिले में बागनप़ाडा सीमा चौकी के अंतर्गत गेरूवा आश्रम क्षेत्र में चार युवकों की छुरा मार कर हत्या कर दी। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक-कानून और व्यवस्था एपी राउत के अनुसार घटना की वजह आपसी रंजिश हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।