| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Jul 27, 2012 - 00:19:33 AM |
Title - असम में हिंसा जारी, अब तक 41 मरेPosted by : railgenie on Jul 27, 2012 - 00:19:33 AM |
|
|
गुवाहाटी।। असम का बोडो बहुल इलाका सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा है। बोडो आदिवासियों और आदिवासी इलाकों में बसे मुस्लिम समुदाय के बीच बुधवार को सातवें दिन भी जमकर हिंसा हुई और प्रभावित इलाकों से नौ और शव बरामद किए गए। इस तरह सांप्रदायिक दंगों में अब तक 41 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि करीब दो लाख लोग बेघर हुए हैं।हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित जिलों कोकराझाड़ और चिरांग में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा हुआ है। बावजूद इसके हालात काबू में नहीं आ रहे हैं और दंगे दूसरे इलाकों तक फैल रहे हैं। बुधवार को चिरांग से पांच शव और कोकराझाड़ से चार शव बरामद किए गए। कोकराझाड़ में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। |