Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 26, 2012 - 21:00:28 PM


Title - असम में उपद्रव की आंच से कई ट्रेनें रद
Posted by : railgenie on Jul 26, 2012 - 21:00:28 PM

--किशनगंज होकर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की 14 ट्रेनें रद

---किशनगंज से आने वाली आय में रेलवे को आठ लाख का हुआ नुकसान
--आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों स्थिति सामान्य होने के आसार
------------------
*******
किशनगंज : असम के कोकराझार में भड़की हिंसा का रेलवे परिचालन पर काफी बुरा असर पड़ा है। उपद्रव के कारण किशनगंज होकर गुजरने वाली राजधानी सहित लंबी दूरी की 14 गाड़ियां रद कर दी गई है। जिसके कारण कटिहार रेल मंडल को प्रत्येक दिन दस लाख का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह नुकसान विभिन्न ट्रेनों में कराए गए आरक्षण रद कराने के कारण हुआ है। उधर असम में स्थिति सामान्य होने तक ट्रेनों में परिचालन बाधित रहने की संभावना जताई जा रही है। जिसके कारण यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। कटिहार रेल मंडल के किशनगंज सहित अन्य स्टेशनों पर टिकट रद कराने के लिए यात्रियों की लंबी लाइन देखी जा रही है। यह स्थिति विगत 23 जुलाई से है और आगे दो दिनों तक इसी प्रकार की समस्या से रेलवे सहित यात्रियों को जूझना पड़ सकता है। फिलहाल असम में जारी हिंसा के कारण रद होने वाली ट्रेनों में 2424 अप राजधानी एक्सप्रेस, 2506 नार्थ इस्ट एक्सप्रेस, 5904 चंडीगढ-डिब्रुगढ एक्सप्रेस, 5652 लोहित एक्सप्रेस,कामरुप एक्सप्रेस, 2423 राजधानी एक्सप्रेस, 4055 बहृमपुत्रा मेल, 5648 गोहाटी-दादर एक्सप्रेस, 5609 एवं 5610 अवध असम एक्सप्रेस, 5639 पुरी एक्सप्रेस, 5631 गोहाटी-जोधपुर एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। इस संबंध में कटिहार रेल मंडल के डीआरएम अरुण कुमार ने कहा कि रेल परिचालन सुचारु रुप कराने के लिए स्थिति सामान्य होने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस उपद्रव के कारण कटिहार रेल मंडल में रेलवे को प्रत्येक दिन दस लाख का नुकसान उठाना पड़ रहा है।