Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 30, 2012 - 03:00:28 AM


Title - असम जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त
Posted by : railgenie on Jul 30, 2012 - 03:00:28 AM

वाराणसी । असम में भड़की जातीय हिंसा के चलते रेलवे प्रशासन ने चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15933-34) अप और डाउन शनिवार को रद रहीं। वहीं, ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस (15633) रविवार को और गांधी धाम-कामाख्या एक्सप्रेस (15667) सोमवार को निरस्त रहेगी। यह जानकारी कैंट स्टेशन के डिप्टी एसएस डीके सिंह ने दी। इन ट्रेनों के रद होने यात्रियों में खलबली मच गई है। महीनों पहले किसी तरह कन्फर्म टिकट लेने वाले लोगों की भीड़ अब टिकट रद कराने के लिए कैंट स्टेशन में जुट रही है।