Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jul 26, 2012 - 00:02:06 AM


Title - असम की घटना को लेकर ढ़ाई घंटे रुकी रही राजधानी एक्सप्रेस
Posted by : eabhi200k on Jul 26, 2012 - 00:02:06 AM

असम में सांप्रदायिक हिंसा की फैलती जा रही आग का असर बिहार होकर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों पर भी पड़ी। बुधवार को दिल्ली से गोहाटी को जाने वाली 12236 राजधानी एक्सप्रेस को करीब ढ़ाई घंटे खगड़िया स्टेशन पर रोक रखा गया। सूत्र का कहना है कि इस महत्वपूर्ण ट्रेन को हसनपुर स्टेशन भी देर तक रोक रखा गया था। सहायक स्टेशन मास्टर के अनुसार कंट्रोल के आदेश के आलोक में ढ़ाई घंटे तक उक्त ट्रेन का यहां रोका गया था। गोहाटी की ओर जाने वाली ट्रेनों के परिचालन को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया। स्टेशन मास्टर के अनुसार उक्त ट्रेन सुबह के 8 बजे दो नंबर प्लेटफार्म पर लगी। उसपर सवार यात्रियों को भी समझा-बुझा दिया गया कि वे इस असुविधा से आहत न हों। ऐसा ट्रेनों व यात्री सुरक्षा को ख्याल में रखकर कंट्रोल के आदेश पर किया जा रहा है। उक्त ट्रेन दिन के 10 बजकर 30 मिनट पर खगड़िया स्टेशन से खुली। इधर, उक्त ट्रेन पर सवार कई यात्रियों ने बताया कि इतनी देर एक स्टेशन पर ट्रेन रोके जाने से परेशानी तो है ही, मगर स्थानीय रेल अधिकारियों द्वारा बता दिया गया है कि सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा किया गया है, इसलिए कोई खास मलाल नहीं है।