Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 07, 2018 - 12:07:45 PM


Title - अवैध वेण्डरों का पैंट्रीकार में उत्पात, तीन वैध वेंडर जख्मी
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 07, 2018 - 12:07:45 PM

जौनपुर में शुक्रवार को ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में पैंट्रीकार में सवार अनुबंधित संस्था के तीन वेंडर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं | वाराणसी कैंट स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो उनकी तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया |
छपरा से वाराणसी होते हुए सूरत जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस करीब तीन बजकर पचास मिनट पर जौनपुर स्टेशन पहुंची | इस ट्रेन के पैंट्रीकार की जिम्मेदारी अनुबंधित संस्था वृन्दावन फ़ूड प्रोडक्ट की है | वेंडर ट्रेन में यात्रियों को नाश्ता दे रहे थे कि इतने में ट्रेन में अवैध वेंडर भी सवार हो गए | पैंट्रीकार के वेंडरों ने उनका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मै-मै होने लगी | इसके बाद अवैध वेंडरों के कई साथी वहां पहुँच गए | वेंडरों ने बोगी का गेट बंद कर दिया | आरोप है कि आरपीएफ के एक जवान ने उनको सुरक्षा का भरोसा देते हुए दरवाजा खुलवा दिया जिसके बाद लाठी डंडे से लैस दो दर्जन से अधिक अवैध वेंडरों ने हमला बोल दिया | कुछ यात्रियों ने सहस दिखाकर उन्हें बचाया | संयोग था कि तभी ट्रेन चल दी जिसमे जख्मी तीनों वेंडर सवार हो गए |  

-HINDI-