Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 09, 2013 - 00:01:15 AM


Title - अवैध वसूली के चलते RPF के दो ASI डिसमिस
Posted by : railgenie on Aug 09, 2013 - 00:01:15 AM

पलपल इंडिया ब्यूरो, मुंबई.  हॉकर से गैर कानूनी तरीके से पैसा लेने के आरोप में मध्य रेलवे आरपीएफ ने दो सहायक उपनिरीक्षकों को डिसमिस कर दिया. डिसमिस किए गए दोनों सहायक उपनिरीक्षक (एन.जी. राणे और आर. एस. खर्डे) कल्याण में तैनात थे. दोनों पर अवैध हॉकर से गैर कानूनी तरीके से पैसा लेने का आरोप लगाया गया था, जिसकी छानबीन के बाद दोनों को डिसमिस करने का निर्णय लिया गया.

सूत्रों की मानें तो खर्डे और राणे ने एक हॉकर से 500 रुपए लेकर उसे जमानत पर रिहा कर दिया था. कोर्ट में पेशी के दौरान उस हॉकर ने मजिस्ट्रेट से पैसे लेने की बात कही, उसके बाद मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभाग को इस मामले की जांच कराने का निर्देश दिया. जांच में पैसे लेने का आरोप सही पाया गया, जिसके बाद दोनों को सेवा से डिसमिस कर दिया गया.