Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 17, 2013 - 12:00:24 PM


Title - अविलंब चालू हो हंसडीहा रेलखंड पर परिचालन : भाजपा
Posted by : irmafia on Sep 17, 2013 - 12:00:24 PM

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता ने मंदारहील-हंसडीहा रेलखंड पर अविलंब रेल परिचालन शुरू करने की मांग की है। कहा कि इससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। झाविमो के लोगों ने ग्रामीणों को भड़का कर रेलखंड को जाम कराया व रेलखंड पर उत्पात मचाया। इस कारण चालक घायल हो गये। रेलवे परिचालन न होने से आमलोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से सलैया क्षेत्र में रेलवे की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। सांसद से भी रेलवे परिचालन शुरू करवाने की पहल की है। कहा कि अगर शीघ्र परिचालन शुरू नहीं हुआ तो पार्टी कार्यकर्ता बौंसी जाकर रेलखंड जाम करेंगे। वहीं झाविमो जिलाध्यक्ष धनंजय यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि सलैया में जो कुछ भी हुआ वो ग्रामीणों ने हाल्ट बनाने के लिए किया। पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है। लोकतंत्र में सबको विरोध का अधिकार है। यही सलैया के लोगों ने किया।