Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 04, 2013 - 15:00:25 PM


Title - अमृतसर एक्सप्रेस अब दो घंटे जल्दी आएगी
Posted by : puneetmafia on Sep 04, 2013 - 15:00:25 PM

अमृतसर से चलकर इंदौर पहुंचने वाली अमृतसर एक्सप्रेस अब प्रति शुक्रवार तड़के 5.05 बजे के स्थान पर तड़के 3 बजे इंदौर पहुंचेगी। अब यह ट्रेन अमृतसर से प्रति गुरुवार प्रात: 4.30 बजे के स्थान पर प्रति बुधवार रात्रि 11.15 बजे चलेगी।
उल्लेखनीय है कि 19325/19326 इंदौर-अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस को साप्ताहिक से द्विसाप्ताहिक किया जाना प्रस्तावित है।
इंदौर से इस ट्रेन का चलने का समय 1 जुलाई से बदला जा चुका है। इस ट्रेन का अतिरिक्त फेरा इंदौर से प्रति शुक्रवार तथा प्रति शनिवार अमृतसर से रहेगा। अतिरिक्त फेरे की तिथियां अब तक घोषित नहीं की गई हैं।