Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 29, 2012 - 04:00:28 AM


Title - अमरावती-पुणे एक्सप्रेस दौड़ेगी 30 अगस्त से!
Posted by : puneetmafia on Jul 29, 2012 - 04:00:28 AM

नागपुर। अमरावती कई दिनों से लंबित अमरावती-पुणे रेलवे गाड़ी शुरू होने की जानकारी दैनिक भास्कर को प्राप्त हुई है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमरावती-पुणो के लिए 30 अगस्त से अमरावती से पुणो गाड़ी दौड़ने की संभावना है। इसके पहले ही अमरावती-पुणो गाड़ी दौड़ने की घोषणा कुछ ही माह पहले रेलवे के बजट के दौरान तत्कालीन रेलवे मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने की थी।




जिसे अमल में लाने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयास तेज करना कर दिया गया है। शुक्रवार को भुसावल मध्य रेलवे के प्रबंधक हेमंत कटियार की जगह पर महेश कुमार गुप्ता ने पदभार संभालते ही उन्होंने शुक्रवार को अमरावती रेलवे स्टेशन पर आकर रेलवे अधिकारियों से गहन चर्चा की। बताया गया है कि अमरावती में यह गाड़ी चलेगी।




वहीं दूसरे दिन वापस लौटने पर हाल्टिंग भी नगर में करेंगी। इसी को देखते हुए गाड़ी किसी प्लेटफार्म पर खड़ी किया जाए इस संदर्भ में श्री गुप्ता द्वारा रेलवे अधिकारियों से चर्चा की गई है। इस दौरान उन्होंने बडनेरा रेलवे स्टेशन व नगर रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई का जायजा लिया।