Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 20, 2013 - 12:01:47 PM


Title - अभी रद रहेगी हेमकुंड एक्सप्रेस
Posted by : RailXpert on Jun 20, 2013 - 12:01:47 PM

उत्तराखंड में आसमान से बारिश के रूप में आ रही तबाही की मार रेल यातायात पर दूसरे दिन भी पड़ी। जम्मू से ऋषिकेश (उत्तराखंड) के बीच चलने वाली हेमकुंड (एक्सप्रेस) (14610) मंगलवार को दूसरे दिन भी रद रही। अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त ट्रेन कुछ और दिनों तक रद रहेगी। अलबत्ता, जम्मू रेलवे प्रबंधन को दिल्ली स्थित रेलवे हेड-क्वार्टर से रोजाना आदेश जारी कर ट्रेन के चलने की स्थिति बताई जा रही है।
रेलवे स्टेशन के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट अश्वनी कुमार ने बताया कि रेलवे हेड क्वार्टर से मिली सूचना के अनुसार उत्तराखंड में रेलवे संपर्क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस कारण से ट्रेन का वहां पहुंच पाना कठिन है। इसलिए ट्रेन को रद किया गया है। हेमकुंड एक्सप्रेस रोजाना 06:35 मिनट पर जम्मू से रवाना होकर सुबह आठ बजे ऋषिकेश (उत्तराखंड) पहुंची है। वहीं, उत्तर भारत के कई शहरों में जारी बारिश के चलते कई ट्रेनों घंटों देरी से पहुंची। देरी से पहुंचनेवाली ट्रेनों में उत्तर संपर्क क्रांति एक घंटा देरी से पहुंची जबकि दिल्ली सराय रोहिल्ला दो घंटे, पूजा एक्सप्रेस दो घंटे, कोलकत्ता चितपुर साढ़े चार घंटे, नई दिल्ली-ऊधमपुर विशेष ट्रेन दो घंटे, मालवा एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंची।