Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 24, 2018 - 15:03:46 PM


Title - अभी आठ दिन तक और दौड़ेगी मीटरगेज की ट्रेन
Posted by : RailEnquiry Admin on May 24, 2018 - 15:03:46 PM

इज्जतनगर मंडल के पीलीभीत - मैलानी रेलखंड के मेगा ब्लॉक की तिथि तय कर दी गयी थी | तिथि तय होने के बाद आठ दिन तक मीटर गेज की ट्रेन दौड़ेगी | उसके बाद इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएगी | इस रेलखंड पर 31 से संचालन पूरी तरह से बंद हो जाएगा | 
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने पीलीभीत - मैलानी रेलखंड के अमान परिवर्तन की वजह से रेलगाड़ी संचालन 31 मई से बंद करने का फैसला लिया है | रेलगाड़ी संचालन बंद होने के बाद पीलीभीत - मैलानी रेलखंड के अमान परिवर्तन का काम पूरा हो सकेगा | 2020 वर्ष तक कार्य पूरा करने का समय दिया गया | 
वर्तमान समय में रेलखंड पर तीन अप व तीन डाउन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है | रेल विभाग के मुताबिक, पीलीभीत - मैलानी रेलखंड करीब सौ साल से अधिक पुराना है, जो अंग्रेजों के जमाने का है | आने वाली 31 मई से से इतिहास के पैन में दर्ज होकर रह जाएगा | मेगा ब्लॉक की तिथि की बाद मैलानी रेलखंड पर आठ दिन तक मीटर गेज की ट्रेनों का संचालन अनवरत चलता रहेगा | 31 मई से अमान परिवर्तन कार्य चालू कर दिया जाएगा | मैलानी दिशा की ओर से रोजाना दस से पंद्रह हजार यात्री सफर कर रहे हैं | ट्रेन बंद होने के बाद आम जनता को सफर करने में काफी दिक्क्तें उठानी पड़ेगी | मैलानी रेलखंड पर अंतिम ट्रेन पीलीभीत से 30 मई को शाम तीन बजे जाएगी |
-HINDI-