Indian Railways News => Topic started by greatindian on Jul 23, 2012 - 06:00:06 AM


Title - अबोहर से 700 यात्रियों को लेकर दौड़ी ट्रेन
Posted by : greatindian on Jul 23, 2012 - 06:00:06 AM

अबोहर (फिरोजपुर)। अबोहर-फाजिल्का सेक्शन पर बिछाई गई नयी रेल पटरी पर सोमवार पहले दिन पैसेंजर ट्रेन अबोहर से 700 यात्रियों को लेकर फाजिल्का के लिए रवाना हुई। कुल मिलाकर इस गाड़ी से आज पहले चक्कर में रेलवे दस हजार के टिकट बढ़े। पहले काउंटर पर करीब 6000 तथा दूसरे काउंटर पर करीब 4000 रुपये की सेल दर्ज की गई है। फाजिल्का से अबोहर के लिए उक्त ट्रेन पर सिर्फ 170 लोगों ने टिकट लेकर सफर किया। लगभग 850 रुपये की कमाई हुई। इस मौके पर बुकिंग क्लर्क बलविंद्र तथा नेतराम ने जानकारी देते हुए बताया कि अबोहर-फाजिल्का गाड़ी में सवार होने के लिए शहर के लोगों में भारी उत्साह पाया जा रहा था और सुबह से ही इस गाड़ी के लिए टिकट लेने हेतु लोगों की लंबी लाइनें लग गई थीं। इधर नई गाड़ी के सातों डिब्बे सवारियों से खचाखच भरे हुए थे जिससे यह स्पष्ट हो रहा था कि कुछ सवारियां बिना टिकट भी गाड़ी में सवार हुई हैं। लेकिन गाड़ी के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।