Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 03, 2012 - 06:01:47 AM


Title - अब हर महीने बनेंगे पांच कोच
Posted by : riteshexpert on Sep 03, 2012 - 06:01:47 AM

लालगंज (रायबरेली)। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल हांडा ने शुक्रवार को रेल कोच कारखाने का निरीक्षण किया। उन्होंने हर महीने निर्धारित किए गए चार कोच के निर्माण के लक्ष्य को बढ़ाकर पांच कोच कर दिया है। उन्होंने बताया है कि इसके लिए महीने भर के भीतर 250 कर्मचारियाें का स्टाफ और बढ़ाया जाएगा। श्री हांडा यहां शुक्रवार सुबह दस बजे पहुंचे और शाम पांच बजे तक रहे। उन्होंने रेल कोच कारखाने की फिनिशिंग और फर्निशिंग शाप, सेल शाप के साथ ही प्रशासनिक अनुभाग के निर्माण की प्रगति भी देखी। इसके बाद अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने आवासीय परिसर के निर्माण की गति का भी जायजा लिया। इस दौरान मुख्य अभियंता जितेंद्र कुमार, जेके जैन, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।