Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 17, 2018 - 18:15:48 PM


Title - अब सुबह दस बजे रांची पहुंचेगी टाटा-हटिया पैसेंजर
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 17, 2018 - 18:15:48 PM

रेलवे ने 15 अगस्त से शुरू नई समय सारणी में टाटा-हटिया पैसेंजर का समय बदल दिया।  इसके पीछे मंशा  ट्रेन दिन में दस बजे से पहले रांची पहुंचने की है।  इसके लिए टाटा  बुधवार से हटिया पैसेंजर टाटानगर से सुबह 5.30 बजे के बदले 5 बजे रवाना होगी। अभी यह ट्रेन 10.25 बजे रांची पहुंचती थी। लेकिन, समय बदलने से हटिया पैसेंजर 10 बजे से पहले रांची पहुंच जाएगी। दरअसल, चक्रधरपुर मंडल रेलवे रांची जा रही बस की भीड़ को स्टेशन तक पहुंचाने की योजना पर टाटा-हटिया पैसेंजर का समय बदल दिया। सुबह में रांची जा रही बस में काफी भीड़ होती है और  टाटा से हटिया की ट्रेन खाली जाती हैं। 
आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने  रेलवे की योजना को  21 जून के अंक में प्रमुख्ता से प्रकाशित की थी। इधर, डाउन में नीलांचल, हमसफर, साउथ बिहार, हावड़ा-हटिया,गीतांजलि और अप में पुणे व मुबंइ की दुरंतो समेत कई ट्रेनों के आवागमन समय में 5-10 मिनट का बदलाव नई समय सारणी में हुआ है। 

-HINDI-