Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 01, 2013 - 15:00:47 PM


Title - अब बारिश में भी मिलेगी स्वचलित सीढिय़ों की सुविधा
Posted by : irmafia on Sep 01, 2013 - 15:00:47 PM

अब बारिश में भी मिलेगी स्वचलित सीढिय़ों की सुविधा

> सीढिय़ों पर लगा शेड, पानी से खराबी का डर नहीं

निज संवाददाता . नागपुर

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई स्वचलित सीढिय़ों को छत का सहारा मिल गया है। ऐसे में अब भरी बारिश में भी यात्रियों को स्वचलित सीढिय़ों की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही बारिश का पानी सीधा सीढिय़ों को नहीं लगने से किसी प्रकार की खराबी नहीं आने से सीढिय़ां लंबे समय तक बिना किसी रुकावट यात्रियों को सेवा देती रहेंगी।

स्टेशन के पश्चिम द्वार पर गत वर्ष स्वचलित सीढिय़ों का निर्माण किया गया था। वल्र्ड क्लास स्टेशन की तर्ज पर यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से इसका निर्माण किया गया है। करीब 50 मीटर ऊंचे फुटओवर ब्रिज तक वृद्ध, बीमार यात्रियों को पहुंचाने के लिए यह महत्वपूर्ण काम कर रहा था लेकिन गत कुछ महीनों से लगातार होनेवाली बारिश ने इसकी सुविधा को कम कर दिया था। बारिश का पानी सीढिय़ों की मशीन में घुस जाने से एक बार मशीन बंद भी हो गई थी। इसके अलावा पानी सीढिय़ों पर पडऩे की वजह से बारिश शुरू रहने पर मशीन को बंद रखा जाता था। ऐसे में बीमार, बुजुर्ग यात्रियों को एक्सकेलेटर की सुविधा उपलब्ध होने के बाद भी सामान्य सीढिय़ों से एफओबी तक पहुंचना पड़ रहा है। यात्रियों ने कई बार इस संबंध में प्रशासन से शिकायत भी की थी। यात्रियों की शिकायतों की सुध लेते हुए मध्य रेलवे नागपुर मंडल ने तुरंत कार्य आरंभ कर स्वचलित सीढिय़ों को छत उपलब्ध करा दी है। ऐसे में भरी बारिश में भी यात्रियों को स्वचलित सीढिय़ों की सुविधा मिलने से राहत मिलेगी।