Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 13, 2013 - 04:00:05 AM


Title - अब द्वारका से नजफगढ़ के बीच भी दौड़ेगी मेट्रो
Posted by : nikhilndls on Sep 13, 2013 - 04:00:05 AM

मेट्रो के तीसरे चरण में ही द्वारका से नजफगढ़ के बीच ट्रेन दौड़ेगी। महीनों से चल रही नजफगढ़ तक मेट्रो पहुंचाने की मांग को बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने पूरा कर दिया है।
कुल 4.4 किलोमीटर लंबी लाइन पर तीन मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। मेट्रो लाइन 2.75 किलोमीटर तक ऐलिवेटेड होगी और 1.085 किलोमीटर तक भूमिगत लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 595 मीटर का एक रैंप होगा, जोकि मेट्रो लाइन के भूमिगत हिस्से से जुड़ा होगा।
डीएमआरसी ने यह फैसला मेट्रो लाइन के आसपास बने घरों को टूटने से बचाने के लिए लिया। तीसरे चरण के तहत चल रहे विस्तार कार्य के तहत दिसंबर 2016 तक मेट्रो के इस लाइन के काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
बताया जा रहा है कि लाइन के ब्लू प्रिंट बनाते समय डीएमआरसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बनाते वक्त करीब 1.5 किलोमीटर तक घर टूटने की नौबत आ रही थी। लेकिन इंजीनियरों की सलाह के बाद मेट्रो के लिए रास्ता साफ किया। मेट्रो के इस लाइन पर जब परिचालन शुरू होगा, तब करीब 76000 यात्रियों के रोजाना सफर करने का अनुमान है।
बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए विधिवत पूजा की गई। जिसमें डीएमआरसी के निदेशक (कार्य) जितेंद्र कुमार व स्थानीय सांसद महाबल मिश्रा भी उपस्थित हुए।
इस लाइन पर तीन मेट्रो स्टेशन
द्वारका
नजफगढ़ डिपो
नगर निगम