Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Oct 19, 2012 - 15:00:46 PM


Title - अब तत्काल टिकट पाने के लिए भरना होगा एक खास फॉर्म
Posted by : nikhilndls on Oct 19, 2012 - 15:00:46 PM

नई दिल्ली. उत्तर रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अब नया फॉर्म जारी किया है। पिंक कलर के इस फॉर्म के जरिए अब आप तत्काल रिजर्वेशन करा सकेंगे।


इस फॉर्म में पारंपरिक फॉर्म से अलग सिर्फ 4 लोगों के नाम दर्ज करने की व्यवस्था की गई है।


रेलवे ने बताया कि अब फॉर्म में फोन नंबर, आईडी कार्ड संख्या और आईडी कार्ड की जानकारी देनी होगी।


फॉर्म में दर्ज नंबरों पर रेलवे कर्मचारी फोन कर पूछताछ करेंगे और जानकारी में अंतर होने पर टिकट को कैंसिल कर दिया जाएगा।


उत्तर रेलवे के जीएम वीके गुप्ता ने बताया कि अब एजेंट सुबह 8 से दोपहर 12 बजे के बीच तत्काल टिकटों की बुकिंग नहीं कर सकेंगे।


इसके लिए रेलवे ने एजेंटों की 5.50 लाख ईमेल आईडी की पहचान की है और उन्हें कर ब्लॉक कर दिया गया है। इस तरह रेलवे की बेवसाइट से वे इस अवधि में टिकट नहीं खरीद सकेंगे।


इसके अलावा दलालों पर अंकुश लगाने के लिए रिजर्वेशन केंद्रों और टिकट बुकिंग काउंटरों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करने के साथ-साथ चार इंस्पेक्टरों की टीम गठित की गई हैं।


चारों टीम रोटेशन पर काम करेंगी और इनकी सहायता के लिए आरपीएफ सब इंस्पेक्टरों व तीन कांस्टेबलों की टीम का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त बुकिंग काउंटर को बढ़ाया गया है।