| अब ट्रेनों में भी होगा कैप्टन, रिजर्वेशन चार्ट पर मौजूद रहेगा मोबाइल नंबर by greatindian on 01 July, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
greatindian | अब ट्रेनों में भी होगा कैप्टन, रिजर्वेशन चार्ट पर मौजूद रहेगा मोबाइल नंबर on 01 July, 2013 - 03:00 PM | |
इंदौर. अब जहाज या एरोप्लेन की तरह ट्रेनों में भी कैप्टन रहेगा। वह यात्रियों के प्रति पूरी तरह जवाबदार होगा। ट्रेन में कैटरिंग, पानी, सुरक्षा जैसी हर सुविधा के लिए जिम्मेदार होगा। यह व्यवस्था जल्द ही लागू होने वाली है। कैप्टन का मोबाइल नंबर रिजर्वेशन चार्ट पर मौजूद रहेगा। कोई भी परेशानी होने पर यात्री उसे सीधे फोन लगा सकेंगे। कैप्टन की दांयीं बांह पर एक विशेष पट्टी लगी होगी। इस पर ट्रेन कैप्टन लिखा होगा। फिलहाल राजधानी एक्सप्रेस में ट्रेन सुपरिटेंडेंट की व्यवस्था है। लेकिन उनके अधिकार सीमित हैं। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ए. मधुकुमार रेड्डी ने सभी रेलवे जोनल कार्यालयों से नई व्यवस्था पर रिपोर्ट मांगी है। बोर्ड के जनसंपर्क विभाग ने इसकी पुष्टि की है। | ||