Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 13, 2012 - 12:01:05 PM


Title - अब 20 जुलाई तक चलेगी जयपुर-दिल्ली नॉन स्टाप ट्रेन
Posted by : riteshexpert on Jul 13, 2012 - 12:01:05 PM

जयपुर
रेलवे प्रशासन ने जयपुर से दिल्ली के बीच चल रही नॉन स्टाप ट्रेन की अवधि पांच दिन बढ़ाई है। अब यह ट्रेन 20 जुलाई तक चलेगी। पहले इस ट्रेन को 15 जुलाई तक ही चलाने की घोषणा की गई थी।

इसके अलावा दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी-दिल्ली सराय रोहिल्ला, डेगाना-जोधपुर-डेगाना पैसेंजर व जोधपुर-बिलाडा़-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन को भी 20 जुलाई तक बढ़ाया गया है। अजमेर-दादर एक्सप्रेस और बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में 13 जुलाई को एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा बढ़ाया गया है।