| Indian Railways News => | Topic started by greatindian on Jul 03, 2013 - 18:09:04 PM |
Title - अफवाह से रेलवे स्टेशन में भगदड़Posted by : greatindian on Jul 03, 2013 - 18:09:04 PM |
|
|
धनबाद : रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम अफवाह से मची भगदड़ में आधा दर्जन रेल यात्री चोटिल हो गए। चोटिल होने वालों में कतरास की फरजाना खातुन नामक महिला भी शामिल है। उसकी पांव बुरी तरह से जख्मी है। धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन जिसमें काफी भीड़ थी, शाम करीब सात बजे कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला दी कि मजिस्ट्रेट चेकिंग हो रही है। इतना सुनते ही ट्रेन पर बिना टिकट सवार यात्री कूदने लगे। इससे प्लेटफार्म में भगदड़ मच गयी। बेटिकट यात्री टिकट काउंटर की ओर भागने लगे। |