Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 12, 2017 - 21:17:35 PM


Title - अपने समय से तीन घंटे देरी से रवाना होने के बाद भी अपने समय से पहले पहुंची तेजस एक्सप्रेस
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 12, 2017 - 21:17:35 PM

आमतौर पर भारतीय रेलवे में अगर गाड़ी एक घंटे या उससे विलम्ब से रवाना होती है तो किसी को भी ये उम्मीद नहीं होती कि अपने गंतव्य पर ट्रेन अपने समय पर पहुंचेंगी | परन्तु तेजस एक्सप्रेस ने इस मिथक को तीन घंटे देरी से रवाना होने के बाद भी अपने समय से एक मिनट पहले पहुँच कर तोड़ दिया | 
रविवार को इस ट्रेन को गोवा से सुबह साढ़े सात बजे चलना था परन्तु टाइम टेबल में बदलाव के कारण ये साढ़े दस बजे चली | चूँकि ये ट्रेन 200 किमी तक की गति से चल सकती है इसलिए इसे करमाली से कुडल के बीच 153 किमी प्रति घंटे की गति से चलाया गया, वहीँ कुडल से रत्नागीर स्टेशन के बीच 137 किमी प्रति घंटे के हिसाब से चलाया गया और उसे बाद पनवेल तक 125 किमी प्रति घंटे की गति बनाये रखी गयी | रेलवे ने स्पीड को बढ़ा कर समय को मेन्टेन किया और ट्रेन अपने समय से जो की रात पौने आठ बजे का है, उससे एक मिनट पहले मुंबई पहुँच गयी | 
-HINDI-