Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 18, 2017 - 13:38:38 PM


Title - अपग्रेड होगा मानकनगर स्टेशन
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 18, 2017 - 13:38:38 PM

रेलवे मानकनगर स्टेशन को भी अपग्रेड करेगा ! यहाँ दो प्लेटफॉर्मों की ऊंचाई बढ़ेगी ! एक पैदल पुल और बनेगा ! वाहनों के पार्किंग की सुविधा होगी, जबकि लखनऊ जंक्शन के लिए नई रेल लाइन भी बिछेगी ! रेलवे ने मानकनगर स्टेशन का मास्टर प्लान तैयार करने का निर्णय लिया है ! 

मानकनगर स्टेशन पर इन कार्यों के लिए करीब बीस करोड़ रूपए का खर्च आएगा ! रेलवे प्रशासन इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार कर उसे बोर्ड को भेजेगा ! मानकनगर स्टेशन के अपग्रेड होने के बाद चारबाग की जगह यहीं से कानपुर मार्ग की ओर जाने वाली मेमू ट्रेनों को चलाया जाएगा ! इससे चारबाग स्टेशन पर दबाव कम होगा ! 

दूसरी तरफ लखनऊ से कानपुर के बीच कमजोर हो रही पटरियों को बदलने का कार्य किया जा रहा है ! इसके लिए प्रमुखता के आधार पर ब्लॉक दिया जा रहा है ! 

-HINDI-