Indian Railways News => Topic started by sushil on Jul 28, 2012 - 06:19:26 AM


Title - अनुसंधान में लापरवाही बरतने में थानाध्यक्ष निलंबित
Posted by : sushil on Jul 28, 2012 - 06:19:26 AM

कटिहार : रेल आरक्षी अधीक्षक डा. सुकन पासवान ने अनुसंधान में लापरवाही बरतने के मामले में नवगछिया रेल थानाध्यक्ष मनीष कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं नवगछिया रेल थाने का प्रभार समय पर नहीं लेने पर वेदनाथ पाठक को भी निलंबित कर दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में हरिराम को नवगछिया का नया थानाध्यक्ष बनाया गया। श्री हरिराम तत्काल अपने पद पर योगदान देते हुए प्रीतम हत्याकांड के अनुसंधान में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार रेल पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पूरे दल के साथ नवगछिया में कैंप किया जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को अतिरिक्त पुलिस बल सहित पटना से डाग स्कवायड भी नवगछिया पहुंचा है। इस मामले में रेल पुलिस ने प्रीतम के कुछ सामानों को भी बरामद किया है। रेल पुलिस मामले के जल्द ही उद्भेदन की उम्मीद जता रही है।