Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Aug 29, 2013 - 17:57:48 PM


Title - अधिकारियों रवैये पर रेल यूनियन तल्ख
Posted by : ConfirmTicket on Aug 29, 2013 - 17:57:48 PM

प्रतापगढ़। टिकट घर के बाबुओं पर दिखाए गए बकाए को लेकर रेल यूनियनें अधिकारियों के खिलाफ लामबंद हो रही हैं। पहली बार इस तरह का बाउचर वापस किए जाने से पदाधिकारियों में आक्रोश है। उनका मानना है कि यदि उच्च श्रेणी के टिकटों को तोड़कर निमभन श्रेणी के टिकट बनाए गए तो इसमें रेलवे का फायदा ही हुआ है।
टिकट बाबुओं पर भेजे गए बकाए को लेकर स्टेशन पर हलचल मच गई है। पहली बार आए ऐसे बकाए को लेकर बाबू भी परेशानी में पड़ गए हैं। विकलांग, सैनिक, रेलवे कर्मचारी सहित अन्य कोटे के पास पर भी ऐसे टिकट बनते रहे हैं। अब जितने भी उच्च श्रेणी के टिकट निम्न श्रेणी में बनाए गए हैं, उन सबके बाउचर लौट आए हैं। इस स्थिति में अब बाबुओं ने इस तरह के टिकट बनाने से तौबा भी कर ली है। उधर, बाबुओं को इसकी सूचना देने के पहले ही उनके खिलाफ बकाया दिखाए जाने से रेल यूनियनें भी नाराज हुई हैं। यूनियन नेताओं ने अधिकारियों के इस कार्य को गलत बताया है। यही नहीं इस मामले पर लखनऊ डिवीजन के अधिकारियों से जवाब भी मांगा गया है। बाबुओं पर बकाया पैसे को क्रेडिट करते हुए नई गाइडलाइन भी जारी करने की मांग की है।
टिकट निकालने के लिए आने वाले नि:शक्तों को अब परेशानी हो सकती है। बाबुओं ने इन दिनों टिकट तोड़ने का काम बंद कर दिया है। ऐसे में नि:शक्तों का टिकट कंफर्म न होने पर उन्हें वेटिंग में ही यात्रा करनी होगी। बाबुओं के इस तरह के टिकट बनाने से इंकार करने पर शिकायतें भी ज्यादा आएंगी।