| अगस्त तक नहीं होगा पूरा काम, सितंबर के बाद ही लोग कर पाएंगे सफर by Mafia on 08 August, 2013 - 08:58 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | अगस्त तक नहीं होगा पूरा काम, सितंबर के बाद ही लोग कर पाएंगे सफर on 08 August, 2013 - 08:58 PM | |
फायरिंग का सबसे ज्यादा असर उधमपुर-कटड़ा रेल लिंक प्रोजेक्ट पर पड़ा है। अब यात्री अगस्त माह के बाद नहीं बल्कि सितंबर माह के बाद ही ट्रेन में बैठकर कटड़ा पहुंच पाएंगे। क्योंकि यह प्रोजेक्ट जोकि पहले अक्टूबर के अंत तक खत्म होना था। अब काम में देरी के चलते यात्रियों को और इंतजार करना पड़ेगा। जिससे अब सितंबर माह के बाद ही यात्री ट्रेन का सफर करके कटड़ा पहुंच पाएंगे। इसके पीछे कारण रामबन फायरिंग आया है। इस फायरिंग के बाद सैकड़ों बाहरी मजदूर काम को छोड़कर वापस घरों को चले गए। जोकि अभी तक वापस नहीं आए है। ऐसे में काम उस गति से नहीं हो रहा है। जिस गति से पहले चल रहा था। हालांकि अधिकारियों का खुद से कहना है कि सितंबर माह तक काम पूरा हो जाएगा। लेकिन जिस हिसाब से काम में देरी लग रही है। उससे साफ लग रहा है कि अक्टूबर से पहले काम पूरा नहीं होगा। जानकारी के अनुसार कश्मीर रेल प्रोजेक्ट का हिस्सा उधमपुर-कटड़ा लाइन में सैकड़ों मजदूर काम में लगे थे। जिसमें ज्यादातर गिनती बाहरी राज्यों के मजदूरों की थी। जिसमें बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल तथा अन्य राज्यों के मजदूर शामिल थे। इसके अलावा स्थानीय मजदूरों की भी गिनती थी। लेकिन रामबन फायरिंग के बाद इलाके में इतने हालात खराब हो गए।कि मजदूर काम कोस छोड़कर घरों को चले गए। बाहरी मजदूरों के अलावा कश्मीर से जुड़े मजदूर भी चले गए। घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी मजदूरों की काफी बड़ी गिनती वापस नहीं आई है। जिसके बाद काम के लिए नये मजदूरों को रखा गया है। लेकिन इससे काम उस गति से नहीं हो रहा है। क्योंकि एक तो मजदूर पूरे नहीं हो रहे है। दूसरा नये मजदूरों के भी काम पर लगने से दूरी से काम हो रहा है। रेलवे के सूत्रों का साफ तौर पर कहना है कि रामबन फायरिंग से उनके काम पर बहुत असर पड़ा है। इसकी एक रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भी भेजी गई है। जिसमें साफ तौर पर स्पष्ट किया गया है कि काम में देरी हो रही है। | ||