Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 03, 2018 - 13:01:35 PM


Title - अगर आप सिर्फ इंटरनेट के भरोसे रहे तो छूट सकती है आपकी ट्रेन
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 03, 2018 - 13:01:35 PM

अगर आप इंटरनेट के भरोसे हैं तो आपकी ट्रेन छूट भी सकती है | बेहतर होगा कि रेलवे की अधिकृत वेबसाईटों, एप और नेशनल ट्रेन इन्क्वारी सिस्टम पर भी ट्रेन की टाइमिंग और प्लेटफार्म नंबर आदि को चेक कर मिलान कर लें | अधिकतर वेबसाईटों पर ट्रेनों का समय और प्लेटफार्म आदि अपडेट नहीं हो रहा है | इसके चलते परेशानी बढ़ गयी है | 


रविवार को सुबह पौने पांच बजे गोरखपुर से रवाना होने वाली गोरखपुर - अहमदाबाद एक्सप्रेस का प्लेटफार्म इंटरनेट पर नौ नंबर था | इंटरनेट के भरोसे रहने वाले अधिकतर यात्री प्लेटफार्म नंबर नौ पर पहुँच गए | साढ़े चार बजे जैसे घोसणा हुयी कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना होगी तो यात्रियों के होश उड़ गए | आननफानन यात्री भागकर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे | इस सम्बन्ध में स्टेशन प्रबंधन का कहना था कि ट्रेन का निर्धारित प्लेटफार्म नंबर तो एक ही है | वह निर्धारित प्लेटफार्म से ही छूटती तो गलती कहाँ से हुयी | विभागीय जानकारों का कहना है कि समय से ट्रेनों का ब्यौरा अपडेट नहीं होने से इस तरह की परेशानी आती है | स्पेशल ट्रेन तो वेबसाईटों से गायब ही होती हैं | स्पेशल ट्रेन की जानकारी तो स्टेशन पहुँचने के बाद भी नहीं हो पाती | पूछताछ काउंटर पर बैठे रेलकर्मी सही जानकारी नहीं दे पाते | यही नहीं ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पहुंच जाती है लेकिन वास्तव में वह पास वाली कैंट, नखा और डोमिनगढ़ में कड़ी रहती है | लम्बी दूरी की गाड़ियों के गोरखपुर पहुँचने पर ट्रेनों का अंतिम अपडेट नहीं किया जाता है | 

-HINDI-