Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 23, 2013 - 05:56:45 AM


Title - अक्टूबर और नवंबर में सभी रूट की ट्रेनों में 200 से अधिक वेटिंग
Posted by : nikhilndls on Sep 23, 2013 - 05:56:45 AM

रायपुर। इस बार दुर्गा पूजा और दीवाली के आसपास रेल-यात्रा करना काफी मुश्किल होगा। दो महीने पहले ही अधिकतर ट्रेनें पैक हो चुकी हैं। 14 अक्टूबर को दुर्गा पूजा और 3 नवंबर को दीवाली है। अक्टूबर और नवंबर में सभी रूट की ट्रेनों में 200 से अधिक वेटिंग है। कई ट्रेनों में तो अब रिग्रेट अथवा नो रूम की स्थिति है। हालांकि त्योहारी भीड़ में प्रत्येक
वर्ष ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है लेकिन इस बार यात्रियों की परेशानी इसलिए बढ़ेगी क्योंकि रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई गई हैं।

पिछले 15 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि दुर्गा पूजा और दीपावली के दौरान स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई जा रही हैं। इस कारण यात्रियों की निर्भरता पूरी तरह दैनिक व साप्ताहिक ट्रेनों पर है। उल्लेखनीय है कि इस बार स्पेशल ट्रेनें नहीं चलने की खबर भास्कर ने डेढ़ महीना पहले ही दे दी थी। तत्काल टिकट के लिए बढ़ेगी मारामारी : यात्रियों के पास अब तत्काल टिकट लेने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं बचा है।

ऐसे में अब तत्काल टिकट के लिए रेलवे काउंटरों पर जबरदस्त भीड़ देख्रने को मिलेगी। यात्रियों की इसी मजबूरी का फायदा अब दलाल भी उठाने की कोशिश करेंगे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए तत्काल टिकट 24 घंटे पहले ही ले सकते हैं भले ही वह ट्रेन दूसरे दिन रायपुर स्टेशन पर पहुंचती हो। कहने का मतलब है कि जिस दिन जो ट्रेन जिस स्टेशन से छूटेगी, उसके एक दिन पहले तत्काल टिकट ओपन हो जाएगा।