Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Jun 20, 2013 - 15:30:41 PM


Title - Yamuna water going back, yamunanagar, haryana - लगातार शांत होती यमुना से राहत, हथनीकुंड बैराज में क
Posted by : Jitendar on Jun 20, 2013 - 15:30:41 PM

बाढ़ का पानी धीरे धीरे उतरने लगा है। साथ ही हथनीकुंड बैराज में भी पानी की मात्रा कम हो गई है। बुधवार शाम चार बजे हथनी कुंड बैराज पर 77919 क्यूसिक पानी यमुना नदी में बह रहा है। यह जानकारी डीसी केएम पांडुरंग ने दी। उन्होंने बीबीपुर व टापू कमालपुर का दौरा करते हुए दी।
उन्होंने दोनों गांवों में तट कटाव को रोकने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में स्थिति सामान्य हो रही है और डॉक्टरों की टीमें गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। इसके अलावा अन्य जरूरी वस्तुएं भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को दी जा रही हैं।
यूपी के रास्ते खुले, लोगों ने ली राहत की सांस 
कलानौर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक कर दिया है। इसके बाद ट्रैक को आवाजाही के लिए खोल दिया गया। उधर, रोडवेज ने भी यूपी के लिए बस सर्विस शुरू कर दी है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। ट्रैक पर सुबह साढ़े दस बजे ट्रायल लिया गया।
इस दौरान यहां से एक मालगाड़ी को निकाला गया। सही रिपोर्ट मिलने पर ट्रैक को आवाजाही के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया। रेलवे के डीआरएम पीके सांघी ने बताया कि सुबह ट्रायल के बाद ट्रैक पूरी तरह से खोल दिया गया। रोडवेज प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार से बसें यूपी जा रही हैं।
अम्बाला-सहारनपुर रेलमार्ग दोबारा बहाल
दो दिन लगातार ठप रहने के बाद बुधवार अम्बाला-सहारनपुर रेलमार्ग बहाल हो गया है। रेलमार्ग बहाल होने से यात्रियों ने राहत महसूस की है। रेलमार्ग बंद होने की वजह से दर्जनों ट्रेनों को रेलवे द्वारा डाइवर्ट किया गया था जबकि कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था। बुधवार रेलमार्ग बहाल हुआ तो रेलवे ने बेहद धीमे रफ्तार से यमुनानगर नदी के पुल से ट्रेनों को निकाला। डाउन लाइन मध्य रात्रि 1.10 मिनट पर आरंभ की गई जबकि अप लाइन प्रात: 8.50 मिनट पर बहाल हुई। बुधवार कई ट्रेनों को धीमे रफ्तार से निकाला गया।