Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Sep 02, 2012 - 18:01:13 PM


Title - vip train will start very soon - इसे राजधानी एक्सप्रेस न समझ लेना, यह है एक और VIP ट्रेन - www.bhask
Posted by : AllIsWell on Sep 02, 2012 - 18:01:13 PM

इंदौर। इस साल रेल बजट में मिली इंदौर-यशवंतपुर (बेंगलुरू) ट्रेन का नया रैक शुक्रवार सुबह उज्जैन पहुंच गया। इंदौर यार्ड में जगह नहीं होने से इसे उज्जैन में रखा गया है। हालांकि अभी ट्रेन का पूरा रैक नहीं आया है। सितंबर में यह ट्रेन कभी भी इंदौर से शुरू हो जाएगी।   बेंगलुरू ट्रेन 19 कोच से चलना है लेकिन रेल कोच फैक्टरी कपूरथला से हर श्रेणी के ज्यादा कोच भेजे जाएंगे ताकि यदि किसी कोच में समस्या हो तो उसे हटाकर दूसरे कोच लगाए जा सकें। अभी 17 कोच ही उज्जैन आए हैं। रेल अधिकारियों का कहना है रैक में सिर्फ एसी और स्लीपर के कोच हैं। जनरल और एसएलआर श्रेणी के कोच आना है, जो जल्द ही आ जाएंगे।