Indian Railways News => Topic started by Mafia on Oct 07, 2012 - 09:01:20 AM


Title - various train cancelled from jhansi due to maintence
Posted by : Mafia on Oct 07, 2012 - 09:01:20 AM

1४ से झांसी-आगरा पैसेंजर रद्द, ताज ग्वालियर तक चलेगी


झांसी रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस के कारण 14 से 18 अक्टूबर तक झांसी-आगरा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया गया है। यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए १४ अक्टूबर से उत्कल एक्सप्रेस को झांसी-आगरा के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाया जाएगा। मतलब पैसेंजर ट्रेन के स्टॉपेज पर उत्कल रुकेगी।

१४ से १८ अक्टूबर के बीच ताज एक्सप्रेस को भी निजामुद्दीन-ग्वालियर के बीच चलाया जाएगा। झांसी-ग्वालियर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस भी इस अवधि में ग्वालियर तक चलेगी, ग्वालियर-खजुराहो के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा झांसी से कानपुर व लखनऊ की ओर जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।

बरौनी, चंबल का रूट बदला

रेलवे के मंडल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 14 से 18 अक्टूबर तक ग्वालियर-बरौनी व 13 से 17 अक्टूबर तक बरौनी-ग्वालियर ट्रेन को आगरा-टूंडला-कानपुर के रास्ते चलाया जाएगा। चंबल एक्सप्रेस को झांसी-मानिकपुर-इलाहाबाद के बजाय आगरा-टूंडला-कानपुर-इलाहाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। आगरा-ग्वालियर शटल को दतिया तक चलाया जाएगा।