Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Aug 20, 2013 - 17:58:00 PM


Title - Train accident: BJP attacks on central goverment
Posted by : railenquiry on Aug 20, 2013 - 17:58:00 PM

सहरसा के पास हुए रेल हादसे का ठीकरा जहां केंद्र सरकार ने पूरी तरह नीतीश कुमार सरकार के सिर फोड़ दिया, वहीं भाजपा इसके लिए केंद्र को भी जिम्मेदार मानती है। पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र इससे बच नहीं सकता। उन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
बिहार में हाल में हो रही घटनाओं के बाद अक्सर नीतीश सरकार पर हमलावर रही भाजपा ने सोमवार को उसे थोड़ी राहत दी। रविशंकर ने कहा, 'राज्य सरकार को ज्यादा सतर्क और संवेदनशील होना चाहिए था। लेकिन, केंद्र का यह तर्क नहीं माना जा सकता कि राज्य प्रशासन की ओर से रेलवे को उस क्षेत्र में चल रहे मेले की जानकारी नहीं दी गई थी। रेलवे का अपना स्टाफ होता है जो आसपास की जानकारी रखता है। केंद्र इस हादसे से अपना दामन नहीं बचा सकता। केंद्र और राज्य सरकार दोनों को सतर्क होना चाहिए था, लेकिन किसी ने भी अपनी पूरी जिम्मेदारी नहीं निभाई। घटना की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को पर्याप्त क्षतिपूर्ति दी जानी चाहिए।'